1. सदस्यता की पात्रता: लाडली बिटिया फाउंडेशन के नियमानुसार कोई भी वयस्क व्यक्ति ₹200(रुपये दो सौ मात्र) की आजीवन सदस्यता शुल्क देकर लाडली बिटिया परिवार का सदस्य बन सकता है।
2. योगदान की प्रतिबद्धता: प्रत्येक सदस्य को फाउंडेशन द्वारा समर्थित हर विवाह के लिए ₹100 का योगदान देना होगा। सहयोग राशि सीधा लाभार्थी के खाते में देय होगा। समर्थित विवाहों की जानकारी और लाभार्थी का विवरण पारदर्शिता के साथ आधिकारिक चैनलों पर साझा की जाएगी
3. लॉक-इन अवधि: सदस्यता की तिथि से 5 वर्ष की अनिवार्य लॉक-इन अवधि होगी। इस दौरान सदस्य को सक्रिय रहना होगा और हर विवाह में योगदान देना अनिवार्य होगा।
4. स्वैच्छिक भागीदारी: सदस्यता पूरी तरह स्वैच्छिक है और यह सदस्य की इच्छा पर निर्भर करती है। सभी योगदान दान माने जाएंगे और वापसी योग्य नहीं होंगे।
5. पारदर्शिता और रिकॉर्ड: फाउंडेशन सभी विवाहों, दान और सदस्य योगदान का रिकॉर्ड पारदर्शिता से रखेगा। यह जानकारी वेबसाइट या अनुरोध पर उपलब्ध कराई जाएगी।
6. सदस्यता समाप्ति: यदि कोई सदस्य बार-बार योगदान देने में विफल रहता है या संस्था के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है।
7. कोई वित्तीय लाभ नहीं: यह कोई निवेश या आय उत्पन्न करने वाला कार्यक्रम नहीं है। सदस्यों को संस्था से कोई वित्तीय लाभ प्राप्त नहीं होगा।
8. विवाद निवारण: सभी विवाद संस्था के पंजीकृत स्थान के न्यायालय के क्षेत्राधिकार में सुलझाए जाएंगे।